ये था मामला
शामली के चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोडसमा निवासी शाहीन(16) पुत्री असलम 21 जनवरी 2023 को घर से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि जांच में उसकी भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने नए सिरे से पड़ताल शुरू की थी। सीसीटीवी के आधार पर गांव के एक अन्य व्यक्ति की पहचान हुई। जो किशोरी को अपने साथ कार में बैठाकर ले जा रहा था। उस व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
परिजन बोले, पुलिस ने नहीं बताया
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि डीएनए टेस्ट का मिलान हो गया है, लेकिन पुलिस ने उन्हें जानकारी नहीं दी। बेटी की मौत का पता चलते ही परिजनों में मातम छा गया।