परिजनों ने रविवार देर रात थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार दोपहर वैशाली के घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में उसका शव बोरे में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ सदर रूचि गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने का खुलासा हो गया।