रेकी कर करता था वारदात
आरोपी इरशाद दिन में दुकानों और मकानों की रेकी करता था। रात को चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी वर्ष 2014 से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर नौ घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों ने नकुड़, बड़गांव, गंगोह सहित अनेक जगह चोरी की है।
यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
काली है गिरोह की सरगना
गिरोह की सरगना पकड़ी गई महिला काली है। इरशाद इसका पुत्र है। इरशाद के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के 19 मामले दर्ज हैं। इरशाद मई 2022 में जेल से छूटकर आया है, जो शातिर अपराधी है। काली और इरशाद के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी चोरी की वारदातों में शामिल रहते थे। इनमें जहांगीर सुनार है, जिसकी दुकान मानकमऊ में है। यह आरोपियों से चोरी के जेवरात खरीदता था।