फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ससुराल से लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार कार बनी काल, मासूम समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 13 Jun 2026 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कोठड़ी-धौलाकुआं मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग ससुराल से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए सदस्यों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोठड़ी-धौलाकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी लविश अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपनी ससुराल कोठड़ी गया था। शनिवार दाेपहर को वह परिवार के साथ वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोठड़ी और धौलाकुआं के बीच पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: UP: पहाड़ों पर वीकेंड मनाने निकले लोग, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सात किमी तक जाम, घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों की मौके पर मौत
हादसे में 28 वर्षीय लविश पुत्र जयपाल, उसकी 5 वर्षीय पुत्री रूही, 24 वर्षीय संजना पुत्री जयपाल और 50 वर्षीय राजदुलारी पत्नी जयपाल की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया गया है कि लविश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे में बेटी रूही की भी जान चली गई, जबकि बेटा अब अपने परिवार के कई सदस्यों को खो चुका है। एक साथ चार मौतों से गांव मलकपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें