फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, मुठभेड़ में तीन पकड़े, एक को लगी गोली

Sun, 19 Oct 2025 10:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नेशनल हाईवे के पास बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश मकबूल के पैर में गोली लगी। दो अन्य पकड़े गए बदमाश अहसान और मुंशी हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागल के गांव पहाड़पुर के निकट दिल्ली हरिद्वार नेशनल हाईवे के पास बदमाशों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ में गाजियाबाद के थाना वेब सिटी के गांव बाजी निवासी मकबूल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान उसके दो साथी जंगल के रास्ते भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश पशु चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश मकबूल के पैर में गोली लगी। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने भाग रहे घायल के साथी अहसान व मुंशी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पशु चोरी के मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें