फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कूलर के गोदाम में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल से खिड़की तोकर नीचे कूदे कर्मचारी, पांच घायल

Wed, 28 May 2025 07:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एसएएम इंटर कॉलेज के सामने बेदी वाली गली में यह घटना हुई। पांच किमी तरह धुआं देखा गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर आकर आग बुझाई। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
गोदाम लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में एसएएम इंटर कॉलेज के सामने बेदी वाली गली में कूलर के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। पांच कर्मचारी घायल हो गए। पता लगने ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत कर पांच गाड़ियों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग और उठता धुआं। - फोटो : अमर उजाला
बेदी वाली गली में हरचरण सिंह बेदी की बेदी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान और गोदाम है। तीन मंजिला इमारत में सबसे नीचे हरचरण सिंह दुकान चलाते हैं। उससे ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है। सबसे ऊपर गोदाम है। तीसरी मंजिल पर कूलर के गोदाम में अचानक आग लग गई। उस समय दुकान व मकान में करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे। 
 

आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हरचरण व उनका बेटा शबी तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। पांच किलोमीटर से धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों के शटर बंद हो गए। पता लगने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, सीओ प्रथम अशोक सिसौदिया, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार और शहर कोतवाली प्रभारी सुनील नागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

आग बुझाने के लिए पांच गाड़ियां बुलाई गईं। गली संकरी होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच पाईं। गली में करीब 500 मीटर पाइप बिछाकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। करीब चार घंटे में जाकर बामुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
 

ये हुए घायल
गोदाम में मौजूद कर्मचारियों, कारोबारी और उनके बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए दमकल विभाग की टीम के साथ परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। कर्मचारी वसीम बुरी तरह आग में घिरा रहा। वह बचाव कार्य में जुटे लोगों की मदद से खिड़की तोड़कर नीचे कूद गया। इससे वह घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मचारी नावेद, तालिब और रिजवान भी चोट लगने से घायल हुए हैं। कई परिवार अपना कीमती सामान लेकर मकान छोड़कर भाग गए।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
गली संकरी होने के चलते पाइप बिछाने पड़े। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। कारोबारी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
- प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें