हाजी इकबाल के खिलाफ इसी वर्ष जून में उनके सहयोगी रहे रविंद्र की ओर से मिर्जापुर थाने पर धोखाधड़ी कर जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने हाजी इकबाल के कोर्ट में पेश नहीं होने पर एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। इसके बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर गत माह अदालत ने उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किए थे।
मिर्जापुर पुलिस ने कुर्की नोटिस उसके मकान पर चस्पा किया था, जिसमें एक माह में कोर्ट में पेश होने को कहा गया था। कुर्की नोटिस जारी होने के बाद भी निर्धारित अवधि में हाजी इकबाल अदालत में पेश नहीं हुआ। जिस पर मुकदमे के विवेचक एसएसआई सुनील शर्मा की ओर से मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसकी कुर्की लेने की कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है।
- सूरज रॉय, एसपी देहात