फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एक घंटे तक फोन पर की लड़ाई, उसके बाद नहर में कूदी बीए की छात्रा, गोताखोरों को भी नहीं मिली

Thu, 11 Sep 2025 08:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

हथिनीकुंड बैराज की पश्चिमी नहर में कूदने से पहले छात्रा किसी से बात करती रही। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मारी और नहर में कूद गई। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला था। 
विज्ञापन
कूदने से पहले हथिनीकुंड बैराज पर खड़ी युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली बेहट के एक गांव की युवती ने फोन पर बात करते हुए हथिनीकुंड बैराज पर पश्चिमी नहर में छलांग लगा दी। उसके नहर में कूदते ही दो युवक उसे बचाने के लिए कूदे, लेकिन पानी अधिक होने के चलते वापस आ गए। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। देर शाम तक भी युवती का कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

 

घटना बृहस्पतिवार शाम चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवती काफी देर तक किसी से फोन पर बात करते हुए झगड़ रही थी। बात करते-करते उसने हथिनीकुंड बैराज पर हरियाणा की तरफ बहने वाली पश्चिमी नहर में छलांग लगा दी। हालांकि जब वह नहर के किनारे पर कूदने के लिए खड़ी थी तो वहां पर देखने वाले लोगों ने उसको समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन युवती ने एक नहीं सुनी और नहर में कूद गई। 
 
विज्ञापन

सूचना पर रतनपुर कल्याणपुर गांव से युवती के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। 19 वर्षीय बेटी नहर में कूदी है, जो एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। देर शाम तक भी परिजन हथिनीकुंड बैराज पर ही थे। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता सके।

ये भी देखें...
Saharanpur: नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजन बोले- इलाज में देरी से गई जान, डॉक्टरों पर हो कार्रवाई    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें