बहु को बेटी मानकर पूर्व प्रधान ने पहले तो अपने भाई के बेटे से बहु के पुनर्विवाह करने का फैसला लिया लेकिन भाई के मना करने के बाद में पूर्व प्रधान ने अपने ही हरियाणा के गोलनी निवासी भांजे सागर के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया।
रविवार को कस्बे के एक रायल बैंकट हाल में पूर्व प्रधान ने बड़े ही धूमधाम से भव्य समारोह आयोजित कर पुत्रवधू का भांजे से पुनर्विवाह विवाह कराया। बल्कि पूत्रवधू को बेटी मान चुके प्रधान व उनकी पत्नी उषा ने उसका कन्यादान कर समाज में एक अनौखी मिसाल पेश की है।
प्रधान जंगपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने बहु को हमेशा से बेटी माना था। उसके भविष्य को देखते हुए अपने ही भांजे के साथ पुनर्विवाह किया है। भांजा सागर पढ़ा लिखा व संपन्न परिवार से हैं। पूर्व प्रधान ने पुत्रवधू के पुनर्विवाह में लग्जरी गाड़ी ब्रेजा कार व 1.51लाख नगद सहित काफी दान दहेज भी दिया। पूर्व प्रधान के कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है।