दोपहर करीब 12 बजे जब उसने पति को फोन किया, तो उसने बताया कि बिट्टू उसके साथ है। उन्होंने बताया कि देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने बिटटू के घर जाकर इसकी जानकारी की। लेकिन उसके परिजनों ने कोई जवाब नहीं दिया।
रात करीब 11 बजे मानू का शव व बाइक गांव के पास ही उमेश राणा के बाग में पड़ा मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी ने रवि पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी रवि को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रंजिश के चलते परिवार के ही रवि ने मानू की गला घोट कर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।