माैके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया की एलटी लाइन पर हाई वोल्टेज का तार गिरने से नलकूपों में करंट दौड़ गया है। जिसकी चपेट में आने से अरविन्द की मौत हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की सुबह से विभाग के अधिकारियों को घटना के बारे मे बताया गया है लेकिन दो घंटे बाद तक भी कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है।
गुस्साए ग्रामीणों को शांत करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर रूचि गुप्ता ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।