फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सांड के हमले में किसान की मौत, बाग ठेकेदार की हालत गंभीर, अभी भी खुला घूम रहा; दहशत

Thu, 02 Jul 2026 11:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

किसान कंवरपाल पर बुधवार को सांड़ ने हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी सांड ने बृहस्पतिवार को बाग ठेकेदार अय्यूब पर हमला कर दिया। उनकी अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
कंवरपाल की फाइल फोटो (ऊपर), अस्पताल में भर्ती अय्यूब और खुले घूमते सांड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव इस्लामनगर में काजीपुरा स्थित खेत से लौट रहे किसान कंवरपाल (62) पर सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले गए। वहां उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। इसी सांड़ ने 24 घंटे के अंदर एक बाग मालिक को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका उपचार रामपुर मनिहारान में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 

गांव इस्लामनगर निवासी कंवरपाल का गांव काजीपुरा में खेत है। बुधवार देर शाम वह खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और इसके बाद कंवरपाल को पिलखनी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
 

वहीं, बृहस्पतिवार को भी इसी सांड ने गांव काजीपुरा में बाग ठेकेदार इस्लामनगर निवासी अय्यूब पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने बमुश्किल सांड़ को भगाकर अय्यूब को गंभीर हालत में रामपुर मनिहारान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया है कि सांड़ के हमले में उनकी पसली टूट गई। गांव में चार आवारा सांड़ घूम रहे हैं। इनसे सभी लोग परेशान हैं। सांड़ के हमले की दो घटनाओं के बाद से ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वा कर गोशाला भिजवाने की मांग की है।
 

पहले भी हो चुकी सांड़ के हमले से मौत
जिले में सांड़ के हमले से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले देवबंद के गांव सतपुरा में सांड़ के हमले से पशुपालक कमरुद्दीन की मौत हुई थी। इसके अलावा चार अन्य लोगों पर भी हमला किया था। नागल क्षेत्र के गांव डिगौली नासिरपुर में चारा लेने गए किसान नेकीराम पर सांड़ ने हमला कर दिया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

ये बोले डीएम
आवारा पशुओं को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इनका स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
- अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी

ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी पर एनएचआरसी सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी को थमाया नोटिस, ये है मामला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें