फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गन्ने के खेत में कीटनाशक डालते समय किसान की मौत, गांव में छाया मात

Sat, 12 Jul 2025 03:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद के घलौली गांव में खेत में दवाई छिड़कते समय किसान प्रवेश त्यागी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दवा का असर दिमाग पर चढ़ने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के घलौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गन्ने के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान प्रवेश त्यागी (45) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 12 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

परिजनों के अनुसार प्रवेश त्यागी खेत में दवा डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत खराब होने लगी और वे बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि दवा का जहरीला असर उनके शरीर और दिमाग पर चढ़ गया था, जिससे उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें