फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से आज बाहर आएंगे परिणाम

विज्ञापन
वेयर हाउस में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम सीडीओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आखिरकार वोटरों के फैसले के परिणाम की घड़ी आ गई। बृहस्पतिवार यानि आज विधानसभा चुनाव की मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल सेंट्रल वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। ईवीएम से आज बाहर निकलने वाले नतीजों पर सभी की निगाह लगी है। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने नई सरकार बनाने और अपना विधायक चुनने के लिए वोट डाले थे। मतदान के बाद मुख्य मुकाबले में रहे प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे करते रहे। अब बृहस्पतिवार को तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। इनमें सबसे अधिक 14 प्रत्याशी सहारनपुर देहात सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी गंगोह विधानसभा सीट पर हैं। इनके अलावा बेहट सीट पर आठ, नकुड़ विधानसभा सीट पर 11, सहारनपुर नगर सीट पर 12, देवबंद विधानसभा सीट पर 10, रामपुर मनिहारान सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
बेहट विधानसभा
प्रत्याशी---------पार्टी
नरेश सैनी----भाजपा
उमर अली-------सपा
रईस मलिक---बसपा
पूनम कांबोज-- कांग्रेस
--------------------------
नकुड़ विधानसभा
प्रत्याशी----------पार्टी
मुकेश चौधरी---भाजपा
डॉ. धर्म सिंह सैनी---सपा
साहिल खान-----बसपा
रणधीर सिंह------कांग्रेस
---------------------------
सहारनपुर नगर विधानसभा
प्रत्याशी----------पार्टी
राजीव गुंबर-------भाजपा
संजय गर्ग---------सपा
मनीष अरोड़ा----बसपा
सुखविंदर कौर--कांग्रेस
-------------------------
सहारनरपुर देहात विधानसभा
प्रत्याशी------------पार्टी
जगपाल सिंह------भाजपा
आशु मलिक-------सपा
अजब सिंह-------बसपा
संदीप कुमार------कांग्रेस
-------------------------
देवबंद विधानसभा
प्रत्याशी---------पार्टी
बृजेश सिंह----भाजपा
कार्तिकेय राणा---सपा
राजेंद्र सिंह-------बसपा
राहत खलील------कांग्रेस
---------------------------
रामपुर मनिहारान विधानसभा सुरक्षित
प्रत्याशी------------पार्टी
देवेंद्र निम---------भाजपा
विवेककांत-------रालोद
रविंद्र कुमार------बसपा
ओमपाल सिंह---कांग्रेस
-----------------------------
गंगोह विधानसभा
प्रत्याशी--------पार्टी
किरत सिंह----भाजपा
इंद्रसेन--------सपा
नोमान मसूद--बसपा
अशोक सैनी---- कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें