कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के गंगोह में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो बच्चों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर हालत के चलते एक बच्चे को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खूंखार कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत है।
आवारा कुत्तों के झुंड ने मोहल्ला कुरैशियान निवासी अब्दुल के सात वर्षीय पुत्र अरहान और मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मेहरबान की साढ़े चार वर्षीय पुत्री आयरा पर घर के बाहर खेलते वक्त हमला किया। कुत्तों ने दोनों बच्चों को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन और मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाकर बच्चों को उनके चंगुल से छुड़ाया। परिजन घायल बच्चों को सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते अरहान को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।