फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाजी इकबाल की संपत्तियों की होगी जांच, डीएम ने लिखा पत्र, जनसुनवाई के दौरान मिली था बड़ा ये अपडेट

Thu, 14 Sep 2023 10:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जनसुनवाई के दौरान डीएम को बड़ा अपडेट मिला। इसके बाद डीएम ने हाजी इकबाल की संपत्तियों की जांच के लिए पत्र लिखा। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हाजी इकबाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को जन सुनवाई के दौरान शिकायत मिली कि एक लाख के इनामी इकबाल उर्फ बाला की संभावित बेनामी संपत्तियों का कुछ व्यक्तियों और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से क्रय-विक्रय किया जा रहा है। साथ ही परिजनों के नाम पर भी बैनामे कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन करती है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि इस प्रकरण की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में करवाई जाए। 

उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन कर भूमि अर्जित करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों जांच आख्या देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

बता दें, कि हाल ही में एक तत्कालीन एसओ पर भी आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर करोड़ों की जमीन सस्ते दामों में खरीदी है, जिसमें हाजी इकबाल की जमीन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें