फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा: दो जिंदगियां हुईं खत्म, हादसे से पहले जो हुआ... उसे जान टेंशन में आई पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 08:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Accident News : एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो युवकों को रौंद दिया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। लेकिन हादसे से पहले जो हुआ, उसे जानकर पुलिस भी टेंशन में आ गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में जीपीओ रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। थोड़ी देर पहले ही स्कॉर्पियो चालक की दोनों युवकों के साथ कहासुनी हुई। आशंका जताई जा रही है कि साजिश के तहत दोनों युवकों को रौंदा गया है। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर खानआलमपुरा यार्ड से बरामद की, लेकिन चालक फरार हो गया। स्कॉर्पियो कार पर भारत सरकार लिखा हुआ है। यह कार रेलवे में किराए पर चलती थी।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पातालनगर निवासी चंद्रपाल उर्फ रिंकू मच्छी (42) पुत्र सतपाल मेहरा और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र गोविंदनगर निवासी अमन सूद (32) पुत्र किशन लाल बुधवार की रात रेलवे स्टेशन की तरफ से जीपीओ रोड होते हुए पैदल घर लौट रहे थे। साढ़े 11 बजे पीछे से तेज रफ्तार से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने दोनों को रौंदती हुई निकल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

वहीं, पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रपाल और अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया।

इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा सहित मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों युवकों की हत्या भी आशंका जताई जा रही है।

चंद्रपाल के पिता सतपाल और बहन सरिता का आरोप है कि जिस कार ने टक्कर मारी है, उसके चालक से रेलवे स्टेशन के पास एक पान के खोखे पर चंद्रपाल और अमन की कहासुनी हो गई थी। उनका आरोप है कि इसके चलते चंद्रपाल और अमन को जानबूझकर टक्कर मारी गई है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान खानआलपुरा यार्ड से बरामद किया, जबकि चालक राघव निवासी जंधेड़ा समसपुर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी रिंकू की पत्नी की मौत
चंद्रपाल मेहरा उर्फ रिंकू मच्छी की पत्नी की छह माह पहले ही कैंसर से मौत हो गई थी। चंद्रपाल के दो पुत्र हैं, जिसमें 18 वर्षीय बड़ा बेटा हर्ष मेहरा और 15 वर्षीय छोटा पुत्र तनिष्क मेहरा है। दोनों पुत्रों के सिर से माता-पिता के साया उठ गया। चंद्रपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, अमन एक दो वर्षीय पुत्र है। पति की मौत से पत्नी और परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें