मृतक के पिता बुद्ध विहार फेस वन नई दिल्ली निवासी पटे बहादुर ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने अपने बेटे विशाल का एडमिशन बीते दिसंबर माह में कॉलेज में कराया था। तभी से उसके सीनियर छात्र उसकी रैगिंग कर रहे थे। आरोप है कि रविवार शाम विशाल को हर्ष और मोहित बाइक पर अपने साथ जबरन कॉलेज से बाहर ले गए। सुंदरपुर शाकंभरी देवी मार्ग पर स्थित लालो नदी के पुल पर सड़क हादसा दर्शाते हुए उसकी हत्या कर दी।
बेटे की मौत की खबर पर वे लोग रात में ही दिल्ली से अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें कालेज प्रबंधन द्वारा लगातार गुमराह किया जाता रहा। उन्हें कॉलेज में गए सीसीटीवी की फुटेज भी नहीं दिखाई गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कॉलेज के मालिक, अध्यापक, वार्डन मोनू, छात्रों मोहित, हर्ष, आसिफ, शिवम, पंडित और अमित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
ये भी देखें...
West UP Weather Update: मेरठ में बारिश से बढ़ी ठंड और कंपकंपी, बागपत में पड़े ओले, ऐसा है अन्य जिलों का मौसम
उधर, इससे पहले परिजनों ने सोमवार सुबह कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ कॉलेज पर धरना दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विशाल की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।