फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दिवाली पर खुशियों की जगह घर में पसरा मातम

Thu, 31 Oct 2024 05:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

रवि अविवाहित था और कालोनी में गार्ड की नौकरी करता था। रात को वह ठीकठाक घर से निकला था। सुबह उसका शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह के मोहल्ला टाकान निवासी रवि (35) पुत्र रामपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव नगर के बाईपास मार्ग स्थित एक कालोनी में पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक अविवाहित था और वह इसी कालोनी में देखभाल के लिए रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रवि बुधवार रात करीब 11 बजे पूजा पाठ करके और पटाखे छुड़ाकर कालोनी से गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पितवार सुबह करीब 9 बजे उसका शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने सूचना दी तो परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें