फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई से पहले दुल्हन ने खाया था जहर: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 22 May 2023 09:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : युवक और युवती के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दुल्हन ने विदाई से पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी, जिसके बाद पड़ोसी युवक ने भी जहर खा लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में गंगोह क्षेत्र के गांव मैनपुरा में एक ही गली में जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवक और युवती की मौत के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। युवती के शव को रविवार शाम, जबकि युवक के शव को सोमवार दोपहर गमगीन माहौल में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गांव मैनपुरा में रविवार सुबह परिजन बेटी आयशा की विदाई की तैयारियां कर रहे थे। तभी आयशा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसकी मौत हो गई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक मेहरदीन भी जहर खाकर कोतवाली जा पहुंचा। उसकी हालत को देखते हुए कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने उसे अपनी निजी कार से सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, दो भाइयों की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर उसके शव को भी सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार मौजूद रहे। दो जवान मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है, कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, आमने-सामने आए दो पक्ष के लोग, अफसरों से हुई जमकर बहस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें