फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वीर हनुमाना अति बलवाना, रामनाम जपियो रे... सुनकर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। श्री संकट मोचन बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड स्थित काली मंदिर प्रांगण में शनिवार की देर शाम सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ पंडित अनिरुद्ध शर्मा द्वारा पूजन के साथ हुआ। अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी कलयुग के जागृत देवता हैं। हमें उनकी आराधना भक्ति भाव से करनी चाहिए। हनुमान जी सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। सुंदरकांड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस कांड में हनुमान जी द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया गया है। इसी कारण सभी भक्तजन सुंदरकांड का सस्वर पाठ करते हैं। इस दौरान अमित उपाध्याय द्वारा वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम जपियो रे... भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आयोजन में समिति के संरक्षक गुरु रामपाल उपाध्याय, राजीव सिंघल, बालकृष्ण शर्मा सहित समिति के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष विजय फुटेला, कोषाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, सभासद अनुपम जैन, निशांक जैन, सुधीर कुमार जैन, प्रकाश चंद सैनी, राजपाल सैनी, विभोर गर्ग, हरि कृष्ण गर्ग, कुलबीर सैनी, आशु सैनी, निखिल जैन, रवि उपाध्याय, संजय रोहिला, अक्षय सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


श्री शनिदेव महोत्सव के अंतिम दिन हुआ भंडारा
रामपुर मनिहारान। तीन दिवसीय श्री शनिदेव महोत्सव के अंतिम दिन प्राचीन रघुनाथ मंदिर डिप्टन वाला में श्री शनिदेव महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रवीण प्रजापति, सोनू कुमार, संजय मित्तल, महेन्द्र, संजय गुप्ता, मामचंद, पवन, सूर्या प्रजापति, अनिल शर्मा, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें