फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारी  

Thu, 24 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाला जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में श्रीनगर में तैनात जाटोवाला गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बसे जाटोवाला गांव निवासी बसंत कुमार (22) पुत्र कलीराम 2014 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसकी दिल्ली में पोस्टिंग हुई थी।

करीब साढ़े पांच महीने पहले बसंत कुमार को श्रीनगर में तैनात किया गया था। 22 अक्तूबर को वह छुट्टी पर घर आया था। 13 नवंबर को लौट गया और ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद सिंह के बताया कि मंगलवार की रात ड्यूटी के दौरान बसंत ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके की तरफ दौड़े।

घटना के बाद जवान बसंत कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कमांडेंट ने बताया कि जवान के शव को श्रीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर भेजा जाएगा। 

बसंत कुमार अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिवार में उसके पिता कलीराम, मां सुनीता, छोटा भाई रमन और बहन मधु है। मरने से कुछ देर पहले ही बसंत ने अपने घर पर फोन कर भाई और बहन से बात की थी।

रमन और मधु ने बताया कि बसंत ने परिवार की कुशलता पूछने के बाद 15 मिनट में ड्यूटी ऑफ होने की बात कहकर बाद में फोन करने के लिए कहा था। परिवार से बात करने के कुछ देर बाद ही उसने खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें