फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रोजगार के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की ठगी, हंगामा, 2400 रुपये लेकर देते थे दो किलो ऊन

Wed, 07 Aug 2024 08:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में रोजगार के नाम पर हजारों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में रोजगार के नाम पर हजारों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली रोड पर एक प्राइवेट कंपनी महिलाओं का पैसा लेकर फरार हो गई। जब महिलाओं को पता चला तो वह कंपनी के कार्यालय पर पहुंची। यहां कंपनी का कोई भी कर्मचारी नहीं मिलने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस महिलाओं को समझाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली रोड पर विकास भवन के पास चार महीने पहले एशियन इंटरप्राइजेज नामक कंपनी ने कार्यालय खोला था। महिलाओं को 2400 रुपये लेकर कंपनी से जोड़ा जाता था। इन्हें दो किलो ऊन दी जाती थी, जिससे फूल बनवाएं जाते थे। जो महिला दूसरे महिला को जोड़ती थी, उन्हें कंपनी की तरफ से 400 रुपये का कमीशन मिलता था।
 

विज्ञापन

15 दिन बाद महिलाओं को चार हजार रुपये देने का वायदा किया था। बुधवार को कंपनी के लोगों ने महिलाओं को कार्यालय पर बुलाया था। जब महिलाएं कार्यालय पर पहुंची तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

सैकड़ों महिलाएं कार्यालय के बाहर जमा हो गई। पता लगते ही थाना सदर बाजार, कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने दिल्ली रोड पर पहुंचकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पहले ही रोक लिया। महिलाओं का कहना था कि उनके पैसों को वापस किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें