गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर नौशाद के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नौशाद को सीएससी नानौता पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंध जानकारी ली। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नौशाद की मां हमीदा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख कार्रवाई शुरू कर दी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।