फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : पार्षद पति की दबंगई, युवक पर सरेराह किया जानलेवा हमला, भाई सहित भेजा जेल

Sat, 20 Mar 2021 09:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
युवक पर हमला करता पार्षद पति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर के सड़क दूधली में युवक पर सरेराह जानलेवा हमला करने वाले पार्षद पति और उसके भाई को थाना जनकपुरी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि वार्ड पांच सड़क दूधली के पार्षद पति अब्दुल वाजिद ने अपने भाई मुंतजिर उर्फ छोटा के साथ मिलकर गांव के ही अकरम पर सरेराह रॉड और डंडों से जानलेवा हमला किया था। अकरम के परिवार के असलम की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर पार्षद पति और उसके भाई मुंतजिर उर्फ छोटा को गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने भी मामले में संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के वार्ड पांच स्थित सड़क दूधली में गाली-गलौज के विवाद में पार्षद के पति और उसके भाई ने अपने साथियों सहित युवक को सरेराह डंडे और सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पार्षद के पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।

थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड स्थित वार्ड पांच सड़क दूधली से आयशा निर्दलीय पार्षद हैं। उनके पति अब्दुल वाजिद है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अब्दुल वाजिद के भाई और गांव में ही रहने वाले अकरम के साथ कहासुनी होने के बाद गाली-गलौज हो गई। इसके बाद अब्दुल वाजिद, उसके भाई मुंतजिर उर्फ छोटा और वाहिद ने अकरम को घेर लिया।

सरेराह डंडों और सरिये से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए लोगों से भी मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच किसी ने घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आई। तब, अकरम के परिवार की ओर असलम की तहरीर पर पार्षद के पति अब्दुल वाजिद, उसके भाई मुंतजिर उर्फ छोटा और वाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस ने दबिश देकर अब्दुल वाजिद और उसके भाई मुंतजिर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें