गांव माधोपुर निवासी एक व्यक्ति ने भी दरोगा पर जबरन अपनी मोटर साइकिल ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात में नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी नंदकिशोर को घर से निकलते ही दबोचा, जब वह सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सब इंस्पेक्टर का आई कार्ड भी दिखाया, एक बार को उसे पकड़ने गए पुलिसकर्मी भी असमंजस में पड़ गए। बाद में कोतवाली में लाकर जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच्चाई उगल दी। जांच में उसका आईकार्ड भी फर्जी निकला।
कोतवाली प्रभारी बताया कि आरोपी के पास से दो आधार कार्ड, एक मोटरसाइकिल और फर्जी आई कार्ड के साथ पुलिस की पूरी वर्दी भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया आरोपी शातिर किस्म का जालसाज है। पिछले काफी समय से लोगों को पुलिस के नाम ठग रहा था।