फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पार्षद ने लगाया दंगे के एक आरोपी को सपा में शामिल कराने का आरोप 

Mon, 17 Jan 2022 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पार्षद ने कहा कि दंगे के आरोपी रहे इस व्यक्ति के बारे में पार्टी हाईकमान को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
saharanpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने दंगे के आरोपी रहे एक व्यक्ति को सपा में शामिल कराने पर एतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यक्ति को लखनऊ में  प्रदेश नेतृत्व के समक्ष पार्टी में शामिल कराया गया है। उनका कहना है कि इससे पंजाबी एवं सिख समाज में खासा रोष है। इस समाज के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पार्षद ने कहा कि दंगे के आरोपी रहे इस व्यक्ति के बारे में पार्टी हाईकमान को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है, साथ ही उनको पंजाबी एवं सिख समाज के आक्रोश की भी जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि दंगे के इस आरोपी पर 80 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे और रासुका भी लगी थी।  उन्होंने कहा कि पार्टी का हाईकमान जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें