फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : कोरोना पीड़ित व्यापारी की अस्पताल में मौत, पत्नी ने सदमें में आकर जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Wed, 05 May 2021 10:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना पीड़ित व्यापारी ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। व्यापारी के बेटे की करीब दो वर्ष पहले ही एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


डिंपल गुर्जर मूल रूप से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जंधेड़ा के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई संजय वर्मा ( गुर्जर ) ने बताया कि उनकी कोर्ट रोड पर डीआईजी ऑफिस के पास फोटो-स्टेट की शॉप है। वह कई वर्षों से परिवार के साथ कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की पंजाबी कालोनी में रह रहे थे।
विज्ञापन

डिंपल के बेटे की करीब दो वर्ष पहले छत से गिरकर मौत हो गई थी। तीन दिन पहले डिंपल को कोरोना होने पर पिलखनी स्थित सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात उपचार के दौरान डिंपल कोरोना वायरस से जंग हार गए और उनकी मौत हो गई।

यह खबर जैसे ही पंजाबी बाग में घर पर मौजूद पत्नी सुनीता को चली तो, वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और घर में रखा जहरीला पदार्ख खा लिया। इस बात का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन सुनीता को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर सुनीता को बचा नहीं सके। कुछ ही देर बाद सुनिता ने भी दम तोड़ दिया।

सुनीता की सबसे छोटी बेटी करीब डेढ़ साल की है। व्यापारी और उनकी पत्नी की उम्र 35 से 40 के बीच ही थी। दंपती की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद से अब तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे छोटी बेटी को अभी यह भी समझ नहीं है उसके सिर से मा-बांप का साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें