फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शाकंभरी देवी पदयात्रा में डीजे बजाने को लेकर चली गोली, राहगीर को लगी, फिर हुआ ये

Tue, 10 Sep 2024 10:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

शाकंभरी देवी पदयात्रा में डीजे पर चल रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद गोली चल गई, जो एक राहगीर को लगी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पदयात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस के तमाम दावे पहले ही दिन फेल हो गए। दो अलग-अलग घटनाओं में शाकंभरी मार्ग करीब साढ़े पांच घंटे बंद रहा। इस बीच विवाद में एक बाइक सवार युवक गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

 

मंगलवार से सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के लिए पदयात्रा शुरू हो गई है। सुबह करीब आठ बजे शामली के थानाभवन से शाकंभरी देवी जा रहे पदयात्रियों का ट्रैक्टर-ट्राली पर लगा डीजे वाहनों के बीच फंस गया। गुस्साए श्रद्धालुओं ने करीब ढाई घंटे जाम लगाए रखा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे दूसरी घटना में थानाभवन के श्रद्धालु पदयात्रा में शाकंभरी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। गांव भागूवाला के पास उनका बेहट के कुछ युवकों से डीजे पर बज रहे गाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। इसी बीच उनमें गोली चल गई, जो वहां से गुजर रहे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कोठड़ा कस्बागढ़ निवासी अंकित (28) पुत्र सोमपाल के कंधे में जा लगी। घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे शाकंभरी देवी रोड पर जाम लगाकर रखा।
बेहट सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें