जैसे ही वह गांव पथरवा के पास सोम्मा कश्यप के खेत में खड़े लोहे के विद्युत पोल पर चढ़ा उसे करंट लगा और पोल से नीचे जा गिरा। खेतों में काम कर रहे लोग जब तक दौड़कर उसके पास पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बेहट पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई है। उधर, ग्रामीण और परिजनों में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था।
उनका कहना था, कि शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट कैसे दौड़ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। साजिद की मौत की जिम्मेदार विद्युत निगम के अधिकारी हैं।