फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा करती है हिंदू-मुस्लिम की राजनीति

Fri, 18 Sep 2026 08:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देवबंद में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न रोकने के लिए अफसरों से वार्ता की। 
विज्ञापन
देवबंद में इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शुक्रवार को देवबंद में डाक बंगले पर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद बिजली चेकिंग से लेकर सियासत तक भाजपा पर बरसे। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर चुनाव लड़ती है। जबकि कांग्रेस हिंदू-मुसलमान के नाम पर राजनीति नहीं करती है। हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

 

जनसमस्याएं सुनने के दौरान सांसद इमरान मसूद के समक्ष बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न की शिकायतें प्रमुखता से उठीं। सांसद ने विद्युत निगम के एसडीओ संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वार्ता की। इस दौरान हसनपुर लोटनी, उमरी, बड़ा बांस, रतनहेड़ी और सिसौनी के ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए टीनशेड लगवाने की मांग की। 
 

ग्रामीण लाल सिंह मैनवाल ने बताया कि श्मशान घाट पर छाया की कोई व्यवस्था नहीं होने से अंतिम संस्कार में परेशानी होती है। कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग रखे जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने पुलिस और तहसील से जुड़ी शिकायतें भी सांसद के सामने रखीं। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण कराने को कहा।
 
विज्ञापन

इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान के नाम पर चुनाव लड़ती है, जबकि कांग्रेस ने कभी इस तरह की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने तरीके से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बिहार में भाजपा की सरकार बनने का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ विधायक बन जाने से सरकार नहीं बनती। सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह चुके हैं।

ये भी देखें...
सहारनपुर: प्रेमी ने की ज्योति की हत्या, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव; भाई की साली से करना चाहता था शादी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें