फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लगाया हत्या का आरोप 

Wed, 13 Apr 2022 03:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमांशु पंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां ने उसके दोस्त पर ही इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अत्यधिक नशे से मौत हुई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर निवासी हिमांशु पंत (22) पुत्र स्व. गोपाल पंत जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। हिमांशु की मां विमला का कहना है कि सोमवार की रात उसके पुत्र हिमांशु के पास फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात साढ़े दस बजे उसकी पुत्र से फोन पर बात हुई थी। पुत्र ने कहा था कि थोड़ी देर में घर आ जाएगा। इसके बाद विमला सो गई लेकिन हिमांशु पूरी रात घर नहीं लौटा।

मंगलवार की सुबह जनक नगर निवासी हिमांशु का दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पता लगते ही हिमांशु के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मजाक बना मौत की वजह: कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Trending Videos
विज्ञापन

मृतक की मां का आरोप है कि उसके पुत्र की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की गई है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि अत्यधिक नशे की वजह से हिमांशु की मौत हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पिता की जगह नौकरी पर लगा था हिमांशु 
मृतक की मां ने बताया कि उसके पति गोपाल जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेेेणी कर्मचारी थे। 21 जनवरी 2022 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद मृतक आश्रित में उसके पुत्र की जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगी थी। 

दो बहनों का इकलौता भाई था हिमांशु 
हिमांशु की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी दो बहनों और मां का रो-रोककर बुरा हाल है। हिमांशु दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता की मौत के बाद वह ही घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें