दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
एक पक्ष के गुलजार, अब्दुल रहमान सहित अन्य ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वे लंबे समय से हाजरा मस्जिद में मिल-जुलकर नमाज़ पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोका जा रहा है।
वहीं, दूसरे पक्ष के इकराम ने आरोप लगाया कि मस्जिद की जिम्मेदारी बदलने का दबाव बनाया जा रहा था और इसी को लेकर उनके ऊपर हमला किया गया।
पुलिस जांच में जुटी, गांव में सतर्कता
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। देवबंद क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।