गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
आरोप है कि गर्भवती होने पर भी ससुराल पक्ष ने उसे दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। महिला का कहना है कि पति उसे जांच के बहाने डॉक्टर के पास ले गया, जहां इंजेक्शन लगवाकर उसका गर्भपात करा दिया गया।
मारपीट कर घर से निकाला
महिला ने बताया कि एक दिन ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महिला की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।