फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पेड़ से टकराई कार, युवा कपड़ा व्यापारी की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

Mon, 14 Oct 2024 06:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

आयुष के पिता की मौत हो चुकी है। आयुष अविवाहित था और कस्बे में गारमेंट की दुकान करता था। वह अपनी मां का सहारा था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छुटमलपुर कस्बे में स्टेट बैंक के सामने रविवार रात ढाई बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक गारमेंट्स व्यापारी पंजाबी कालोनी निवासी आयुष सेठ (26) पुत्र प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुर के राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन की प्रभारी अधीक्षिका मंशा रानी का बेटा आयुष अपने दो दोस्तों रितिक पुत्र रविंद्र निवासी हलवाना और हमजा पुत्र शमीम निवासी फतेहपुर के साथ रात ढाई बजे कहीं से लौट रहा था। वह हमजा को छोड़ने फतेहपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी कार देहरादून रोड पर एसबीआई के सामने पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।
 
विज्ञापन

आयुष के पिता की मौत हो चुकी है। आयुष अविवाहित था और कस्बे में गारमेंट की दुकान करता था। पोस्टमार्टम के बाद शाम के वक्त उसका शव कस्बे में पहुंचा। बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें