फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: घर में एकसाथ पकड़ा गया प्रेमी युगल... कुछ देर बाद संदिग्ध हालात में जहर खाने से युवती की मौत

Sun, 26 Jan 2025 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

युवती की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने ही युवती को जहर दिया है, वह काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़गांव में प्रेमी के साथ देख लिए जाने पर एक युवती ने जान दे दी। प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

युवती की पड़ोसी युवक से फोन के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों आपस में मिलने जुलते रहते थे। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर युवती के परिजनों ने घर में दोनों को एक साथ देख लिया। परिजनों ने युवती को खूब खरी खोटी सुनाई और युवक को पीटकर भगा दिया। आहत होकर युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल प्रेमी युवक फरार है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कस्बा निवासी आरोपी युवक मेशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के साथ ही युवती बालिग थी।


 
विज्ञापन

तहरीर में युवक पर लगाए गंभीर आरोप
युवती के परिजनों ने युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ये युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था, जिस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। युवक ने ही युवती को जहर दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें