दोपहर में आया तेज हार्ट अटैक
मंगलवार सुबह दुष्यंत सिंह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
परिवार का एकमात्र सहारा थे दुष्यंत सिंह
बताया गया कि करीब आठ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। परिवार में उनकी बुजुर्ग मां और दो छोटे बच्चे हैं। दुष्यंत सिंह ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
कर्मचारियों में शोक की लहर
घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।