फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जगदीश राणा का कोरोना संक्रमण से निधन

Mon, 19 Apr 2021 09:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व सांसद जगदीश राणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जगदीश राणा का सोमवार रात करीब सवा आठ बजे निधन हो गया। 67 वर्षीय जगदीश राणा की कोविड -19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब 12 दिन से उनका फरीदाबाद स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना से परिवार और उनके परिचितों में शोक छा गया।

विज्ञापन


सहारनपुर में उनका परिवार अहमदबाग कालोनी में रहता है। उनके निधन की खबर मिलते ही रिश्तेदार और अन्य लोग यहां पहुंच गए। परिवार में जगदीश राणा के दो भाई महावीर राणा पूर्व विधायक हैं तो दूसरे भाई हेम सिंह राणा फरीदाबाद में कारोबार करते हैं। जगदीश राणा के दो पुत्र हैं, जिनमें अजय प्रताप राणा और विजय प्रताप राणा हैं। वहीं बेटी रीतू राणा अमेरिका में रहती हैं।  

जगदीश राणा तीन बार मुज़फ्फराबाद सीट से विधायक रहे और 2009 में बसपा के टिकट पर सहारनपुर से सांसद चुने गए थे। इससे पूर्व में वह प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान केबिनेट मंत्री भी रहे। वर्ष 2016 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। काफी दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें