फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दो सड़क हादसों में बाइक सवार किशोर और चौकीदार की मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 30 Apr 2024 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सहारनपुर जनपद के नागल-मार्ग पर 14 वर्षीय किशोर की पेड़ से टकराने पर हुई मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसा मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सड़क पार करते वक्त हुआ। यहां चौकीदार बाइक से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सतपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में किशोर सहित दो की मौत हो गई। सीडकी लाखनौर मार्ग पर बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर पेड़ से टकराने पर गंभीर घायल हो गया। पीजीआई ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे हादसे में वृद्व चौकीदार की मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पैदल पार करते वक्त बाइक की टक्कर से मौत हो गई। 

विज्ञापन

गांव लाखनौर निवासी तनिष 14 पुत्र अशोक मंगलवार सुबह पांच बजे किसी काम के लिए अपने पिता के पास गांव कुराली गया था। उसके पिता कुराली में दूध भराई का कार्य करते हैं। सात बजे गांव वापस लौटते वक्त सीडकी लाखनौर मार्ग पर गांव सैदपुरा के निकट सड़क पर झुके पेड़ से उसकी बाइक टकरा गई।

हादसे में उसका हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे नागल सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में तनिष ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। तनिष सीडकी चौराहा स्थित एमएसडी इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र था। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सोमवार देर शाम गागलहेड़ी मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हुआ। गांव बढेडी कोली निवासी सतपाल उर्फ भौन्दा 62 पुत्र चौहल अपने भाई अमर सिंह के साथ कस्बे की सहकारी समिति के पास एक संस्थान पर रात में चौकीदारी करने का काम करता है।

सोमवार रात साढ़े आठ बजे डयूटी पर पैदल जा रहा था। सहकारी समिति के पास सड़क पार करते समय एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल सतपाल को सीएचसी भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बुद्ध ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के भाई अमर सिंह की तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें