फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चलती बस का टायर फटा! डिवाइडर तोड़ बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल, बाल-बाल बचे 25 यात्री

Wed, 02 Jul 2025 02:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के नागल में भिक्कनपुर मोड़ के पास रोडवेज बस का टायर फटने से चालक ने संतुलन खो दिया और बस डिवाइडर तोड़कर बाइक सवार से टकरा गई। युवक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
बस का टायर फटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना देवबंद के गांव बरौली निवासी प्रमोद बाइक से नागल से देवबंद जा रहा था, जब वह भिक्कनपुर मोड़ के पास रोडवेज बस की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


टायर फटने से बस ने खोया नियंत्रण
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर सहारनपुर की ओर जा रही थी कि अचानक बस का अगला टायर फट गया। इससे चालक संतुलन खो बैठा और बस डिवाइडर तोड़ते हुए गड्ढे में जा फंसी।

यह भी पढ़ें:कांवड़ यात्रा: हर फूड पॉइंट पर लगेगी रेट लिस्ट, मालिक की जानकारी व QR कोड होगा शामिल-आयुक्त मेरठ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बची 25 यात्रियों की जान 
हादसे में बस में सवार 25 यात्रियों की जान पर बन आई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान बाइक सवार प्रमोद बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल किया गया रेफर
पुलिस ने घायल प्रमोद को नजदीकी सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
 
सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें