प्रशासन की निष्क्रियता से जनता नाराज
नगरवासियों का कहना है कि पालिका और तहसील प्रशासन को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। कभी-कभार दो-चार जानवरों को पकड़कर खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही।
लोगों की मांग: हटाओ गोवंश, बचाओ जान
नगरवासियों ने SDM से गुहार लगाई है कि नगर की सड़कों को इन जानवरों से मुक्त किया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जन आंदोलन के रूप में विरोध जताना पड़ेगा।