फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: स्टेट हाइवे पर बोलेरो कार से भिड़ी बाइक, शिक्षिका की मौत, पति व बेटा गंभीर

Sun, 01 May 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पति पत्नी हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है जबकि उसकी शिक्षिका पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दो वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में स्टेट हाईवे- 59 पर तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार टीचर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति व दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार देवबंद  के मौहल्ला जनकपुरी निवासी डॉ. धीरज अपनी पत्नी प्रीति (45)  व दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बाइक द्वारा सहारनपुर जा रहे थे।  जब वह जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक में  टक्कर मार दी। जिससे प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉ. धीरज व दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में खूब दौड़ रहा योगी का बुलडोजर: एमडीए ने चार अवैध कॉलोनी और 20 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त

 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रीति करंजाली गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात थी। प्रीति की मौत से घर वालों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें