फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: भाकियू बेदी ने टोल पर दिया धरना, कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर पुलिस से नोक झोंक

Thu, 15 May 2025 04:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

रोड नहीं तो टोल नहीं, सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में भाकियू बेदी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
धरना देते किसान कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में भाकियू बेदी कार्यकर्ताओं ने 'रोड नहीं तो टोल नहीं का नारा देते हुए गुरुवार को सैयद मजरा टोल प्लाजा की लेन में बैठ कर धरना दिया। करीब आधा घंटा तक कार्यकर्ता यहां बैठ कर नारेबाजी करते रहे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता की दरोगा से बहस के बाद दोनो पक्षों में नोक झोंक हो गई।

विज्ञापन


पुलिस दरोगा से उलझने वाले कार्यकर्ता को जीप में डाल कर थाने ले गई जिसके बाद बाकि के लोग भी धरना समाप्त कर वहां से चले गए। यूनियन कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस तानाशाही पर उतारु है।
यह भी पढ़ें: Alert: वेस्ट यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, अगले चार दिन 40 डिग्री के पार रहेगा पारा, लू चलने की चेतावनी
विज्ञापन


उधर पुलिस का कहना था कि धरना देने के लिए साइड में जगह है। टोल की लेन को बाधित कर धरना किसी सूरत में नहीं देने दिया जाएगा। हंगामे के बीच टोल प्रबंधक राजन तिवारी भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि नियमानुसार शासन के निर्देशों से छूट प्राप्त लोगों को ही टोल से फ्री निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता तोमर, जिलाध्यक्ष अंकुर बर्मन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मांगेराम तोमर, प्रदेश महामहासचिव मुस्तफा, प्रदेश सचिव इसरार, राहुल शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें