फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के कई शीशों में आई दरार, असामाजिक तत्वों ने फैलाई दहशत

Tue, 13 Jun 2023 09:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Saharanpur News : असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के कई शीशों में दरार आ गई, जबकि यात्रियों में दहशत रही। पथराव में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। आरपीएफ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के देहरादून स्टेशन से आनंद विहार तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया था। इसके बाद से ट्रेन का नियमित संचालन हो रहा है। सोमवार देर शाम को आनंद विहार से वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून जा रही थी। सहारनपुर पहुंचने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने टपरी-सहारनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान ट्रेन कुछ देर के लिए खड़ी हो गई।

बताया गया कि ट्रेन के एक चेयर कार कोच के शीशें कई जगह क्षतिग्रस्त हुए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रेन को कड़ी सुरक्षा के बीच सहारनपुर तक लाया गया। यहां से ट्रेन देहरादून के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई

विज्ञापन

उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित त्यागी का कहना है कि सोमवार देर रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। टपरी और सहारनपुर के बीच यह घटना हुई। यहां पर आरपीएफ के जवान तैनात किए गए है।

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम

सहारनपुर में सोमवार रात को देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर टपरी-सहारनपुर के बीच पथराव होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच भी कराई जा रही है। - मनदीप सिंह भाटिया डीआरएम अंबाला मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें