छुटमलपुर में चोरों की नकदी कर ली गई चोरी, पकड़े तीन चार आरोपी
आरोपी वारदात करने के बाद कार से रुड़की जा रहे थे। इनके पास करीब चार लाख की नकदी से भरी अलमारी थी। छुटमलपुर में आरोपियों की कार पलट गई। तब, जब्बार निवासी गांव कमलेशपुर थाना फतेहपुर ने मदद करते हुए अपने ट्रैक्टर से गाड़ी को सीधा कराया। वहीं, तब तक जम्मू-कश्मीर के आरोपी ने अलमारी से एक लाख की नकदी निकाल ली, लेकिन डर की वजह से आरोपियों ने छुटमलपुर में जंगल में अलमारी को छिपा दिया। इस पर जब्बार की नजर पड़ गई थी।
इसके बाद जब्बार ने अपने साथी शाहनवाज, नफीस, जावेद निवासी गांव कमलेशपुर थाना फतेहपुर को मौके पर बुलाया और अलमारी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने अलमारी से बाकी नकदी निकाल ली। वहीं, जब-जम्मू-कश्मीर गिरोह के सदस्य दोबारा अलमारी की तलाश में छुटमलपुर पहुंचे तो जब्बार ने उनको पुलिस से पकड़वाने का डर दिखाकर भगा लिया। इसके बाद आरोपी जम्मू-कश्मीर चले गए। छुटमलपुर क्षेत्र से जब्बार, शाहनवाज, नफीस, जावेद को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के पास पास 3.90 लाख की नकदी, एक मोबाइल फोन, अलमारी का डिजिटल ताला, ट्रैक्टर, कार, अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
यह भी पढ़ें: Exclusive: सरकारी ‘तिजोरी’ पर 44 लाख का डाका, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर घोटाला
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और यूपी में कर चुके नौ वारदात
आरोपी कोरियर कंपनी के कार्यालय को ही निशाना बनाते थे। इस वारदात से पहले आरोपी हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में आठ घटनाएं कर चुके थे। 9वीं घटना आरोपियों ने सहारनपुर में गलीरा रोड स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय में की। आरोपी कक्षा छह से सात तक पढ़े हैं, इनमें रोहित ने इंटर पास कर रखी है, जबकि छुटमलपुर क्षेत्र के आरोपी मजदूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: Bijnor: पुलिस अभिरक्षा से 151 का आरोपी फरार, प्रभारी निरीक्षक व तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
गूगल पर कार्यालय करते थे सर्च
एसपी सिटी ने बताया कि जम्मू निवासी एक अन्य आरोपी वसीम इस घटना में शामिल नहीं था। वह कोरियर कंपनी का पूर्व कर्मचारी है, जिसनें मुख्तयार को कोरियर कंपनी के कार्यालयों में चोरी करने का तरीका बताया। आरोपी गूगल पर डिलवरी कोरियर कंपनी के कार्यालयों की जानकारी हासिल करते थे, जिस जिले में भी कार्यालय होता है। वहां एक दिन पहले आकर होटल में रूक जाते हैं। फिर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते हैं। गलीरा रोड स्थित कोरियर कंपनी कार्यालय में चोरी करने से पूर्व जम्मू-कश्मीर के आरोपी रुड़की के कलियर में होटल में आकर रुके थे।