फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गैस गीजर से एक और मौत, मोहल्ला कायस्थान में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला 50 साल की महिला का शव

Thu, 05 Feb 2026 08:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पूनम जैन रोजाना अपने पति की दुकान पर जाती थीं। जब सुबह के समय वह नहीं पहुंची तो पति अभय जैन घर आए। आवाज लगाई तो बाथरूम से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ा तो पूनम जैन मृत अवस्था में पड़ी थीं। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी व्यापारी अभय जैन की पत्नी पूनम जैन (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी मिलीं। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद चिकित्सक को दिखाया, तो पूनम को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक का मानना है कि गीजर से निकली गैस मौत की वजह बनी है।
विज्ञापन

 

व्यापारी अभय जैन कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में रहते हैं। अभय जैन ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह रोज दुकान पर आती थीं। बृहस्पतिवार को जब वह दुकान पर नहीं आईं तो अभय ने उन्हें फोन किया। घर पर फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर अजय घर पहुंचे। घर में कई बार आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। 
 

उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर उसे तोड़ा गया। पूनम बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी थीं। परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक महिला के 22 साल की बेटी और 20 साल का बेटा है। दोनों नोयडा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पति पत्नी दोनों घर पर अकेले रहते थे।
 
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजीत राठी का कहना है कि गैस गीजर से हादसे मुख्य रूप से कार्बन डाई ऑक्साइड नामक जहरीली गैस के कारण होते हैं। असावधानी बरतने पर गैस गीजर जानलेवा साबित हो सकता है। बाथरूम में बिना रंग व बिना गंध वाली कार्बन डाई ऑक्साइड जमा हो जाती है। इससे सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं बनती है। लंबा समय होने पर यह मौत का कारण बन सकती है। सावधानी के तौर पर लोगों को गैस गीजर बाथरूम से बाहर लगाना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें