फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खेत में चारा लेने गई वृद्धा की गला काटकर हत्या, रंजिश या कुछ और, जांच में उलझी पुलिस

Wed, 27 Aug 2025 05:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

रसूलपुर टांक गांव में बुजुर्ग विद्या घास लेने गई थी। उसने अपनी पुत्रवधू और पौत्रवधू को तो लौटा दिया, खुद बाद में आने की बात कही थी। मगर वो तो नहीं आई, उनकी हत्या की खबर आ गई।
विज्ञापन
विद्या की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर टांक गांव में घास लेने गई जिले सिंह की पत्नी विद्या (75) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि हत्या के पीछे क्या वजह रही, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

मंगलवार दोपहर विद्या अपनी पुत्रवधू शिक्षा और पौत्रवधू मुनेश के साथ घास लेने गई थी। बताया गया है कि विद्या ने दोनों को घास लेकर घर भेज दिया, जबकि खुद कुछ देर बाद आने की बात कहकर वहीं रुक गई। जब कई घंटे तक विद्या नहीं लौटी, तब परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन तलाश करते हुए खेत में पहुंचे।
 

वहां पर विद्या का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पूछताछ करते हुए शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हत्या किसने की और क्या वजह रही, पुलिस इसका पता लगा रही है। परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे। हालांकि प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि हत्यारा कोई नजदीकी ही है।
सीओ रविकांत पाराशर का कहना है कि पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन

गांव में तमाम चर्चाएं
विद्या की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के बीच रंजिशन हत्या किए जाने को लेकर चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि इस सबके पीछे करीबी हैं, जिन्होंने उसकी हत्या की है। पुलिस का केवल इतना ही कहना है कि अभी कारण स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं मिला। कुछ रिश्तेदार महिलाएं वहां रोते बिलखते पहुंची, लेकिन वह भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें