फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गोगा म्हाड़ी मेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, लहूलुहान शव पर बिलखते रहे परिजन

Wed, 27 Aug 2025 12:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Murder by stabbing: गांव मल्हीपुर निवासी कंवरसैन मेले में घूमने गया था, वहीं उसे चाकू मार दिया गया। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कंवरसैन की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में गोगा म्हाड़ी मेले में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


गांव मल्हीपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने थाना रामपुर में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कंवरसैन (30) मंगलवार देर रात गांव में गोगा म्हाड़ी मेले में गया था। उसे वहां किसी अज्ञात युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर एकत्र ग्रामीण व परिजन गंभीर रूप से घायल कंवरसैन को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक युवक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात है। मृतक कंवरसैन मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी देखें...
UP News: वैष्णो देवी के दर्शन करने गया परिवार भूस्खलन में दबा, मेरठ व बागपत निवासी दो बहनों की मौत, पति घायल    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें