फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर-अंबाला समर विशेष ट्रेन शुरू, 15 जुलाई तक रोजाना चलेगी

Thu, 07 May 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लंबे समय से सहारनपुर और अंबाला के बीच पैसेंजर ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने इस रूट पर समर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04525 और 04526 के रूप में यह समर विशेष ट्रेन बुधवार से संचालित की गई है। 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। यह ट्रेन जनरल श्रेणी की है, जिससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ अंबाला और आसपास क्षेत्रों में नौकरी करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। ट्रेन नंबर 04525 सुबह 4:40 बजे सहारनपुर से रवाना होकर 6:45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04526 रात 8:20 बजे अंबाला से चलकर 10:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का पिलखनी, सरसावा, यमुनानगर, जगाधरी वर्कशॉप, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तांदवाल और केसरी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। हालांकि पहले दिन ट्रेन सहारनपुर से करीब 20 मिनट देरी से रवाना हुई और अंबाला कैंट भी लगभग 10 मिनट विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें