फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: आकाश आनंद बोले- भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, अखिलेश भ्रमित; नकुड़ से बसपा प्रत्याशी घोषित

Mon, 02 Nov 2026 06:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सरसावा के गांव सौराना में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और सपा पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। तीनों को दलित विरोधी बताया। इसके अलावा नरेश सैनी को नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया।
 
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा और कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलू बताया, जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भ्रमित नेता करार दिया। उन्होंने अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर भी आपत्ति जताई। आकाश सहारनपुर में सरसावा के गांव सौराना में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तीनों ही दलों पर जमकर भड़ास निकालते हुए उन्हें दलित विरोधी बताया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

आकाश आनंद दोपहर के समय मंच पर पहुंचे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दस साल में सात हजार करोड़ रुपये झूठे विज्ञापनों और बैनरों पर खर्च कर दिए। शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाकर उन्होंने युवाओं को साधने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है। इसीलिए जानबूझकर पेपर लीक कराती है। युवाओं को रोजगार चाहिए, मुफ्त का राशन नहीं। 
 

कांग्रेस को लेकर कहा कि वह हर काम में बाबा साहब की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने में दशकों लगा दिए। बाबा साहब द्वारा संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था को कांग्रेस की सरकारों ने पूरी तरह लागू नहीं किया।
भाजपा और कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भाजपा सरकार की तरह काम किया जा रहा है। झारखंड में जब पेपर लीक हुआ तो कांग्रेसी चुप्पी साध गए और आंदोलनकारी युवाओं पर लाठियां तक बरसाईं। जब दिल्ली में जेनजी आंदोलन कर रहे थे तो राहुल गांधी राजनीति चमकाने के लिए आंदोलन में कूद पड़े। भाजपा और कांग्रेस के लिए कहा कि इनमें एक नाग है तो दूसरा शेषनाग है।
 

अखिलेश यादव को उन्होंने भ्रमित नेता बताते हुए कहा कि उन्हें यही नहीं पता कि वह किस दिशा में जा रहे हैं। कभी पीडीए में पी का मतलब पंडित बताते हैं तो कभी पिछड़ा। आकाश आनंद ने जयंत चौधरी को लेकर दिए गए चवन्नी वाले बयान पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे का भी जिक्र किया।
 

भाषा पर रखा संयम
आकाश आनंद ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव का कई बार नाम लिया, लेकिन हर बार उनके नाम में श्री और बाद में जी का संबोधन किया। अखिलेश यादव पर बोलते हुए सामने बैठी जनता ने अखिलेश के बारे में कई बार टिप्पणी की। एक युवक ने अखिलेश यादव के बारे में अंकल जी तक बोला। इस पर आकाश आनंद ने कहा कि यह आप बोल सकते हैं मैं नहीं।

नरेश सैनी प्रत्याशी घोषित
जनसभा के दौरान नरेश सैनी को नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया। बसपा की तरफ से सहारनपुर देहात से फिरोज आफताब भी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। जबकि बेहट से रोहित राणा के नाम तय माना जा रहा है।
 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जनसभा में पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, रणधीर सिंह बेनीवाल, डॉ. मेघराज जरावरे, रजनीश बंधु, जनेश्वर प्रसाद, जगपाल सिंह, प्रताप सिंह, ऋषिपाल, रामकुमार शिंदे, अनिल कुमार पप्पू, रजनीश उजाला, मेहरबान प्रमुख, कुलदीप बालियान, सरफराज राइन आदि मौजूद रहे।

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी की खबरें: संगीत सोम बोले- मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था अतीक का कुत्ता, पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें